ये 4 राशि वाले होते हैं दबंग और जिद्दी, हां में हां नहीं मिलाया तो हो जाएंगे नाराज व्यक्ति की राशि से उसके स्वभाव और व्यक्तित्व का पता चलता ...
ये 4 राशि वाले होते हैं दबंग और जिद्दी, हां में हां नहीं मिलाया तो हो जाएंगे नाराज
व्यक्ति की राशि से उसके स्वभाव और व्यक्तित्व का पता चलता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, राशि से व्यक्ति के भविष्य, सेहत व स्वभाव आदि जान सकते हैं। कुछ लोगों का स्वभाव शांत तो कुछ लोगों का स्वभाव जिद्दी और साहसी होता है।
कहा जाता है कि व्यक्ति के राशि के हिसाब से उसका स्वभाव होता है। दबंग और साहसी लोग किसी से डरे बिना अपनी बात बेहिचक कहते हैं। ज्योतिष शास्त्र में ऐसी ही 4 राशियों का जिक्र किया है जो जिद्दी और साहसी स्वभाव की होती हैं। जानिए क्या इस लिस्ट में आप भी हैं शामिल?
मेष राशि- मेष राशि के जातक जन्म से ही जिद्दी और निडर स्वभाव के होते हैं। यह अपनी बात कहने से कभी पीछे नहीं हटते हैं। यह बुरे से बुरे लोगों से निपटने की क्षमता रखते हैं। यह मुश्किल से मुश्किल घड़ी में खुद को बचाने के लिए हर संभव प्रयास करते हैं।
मिथुन राशि- मिथुन राशि के जातक जिद्दी व मजबूत दिमाग वाले होते हैं। कहा जाता है कि जब चीजें इनके हिसाब से नहीं होती हैं तो यह दबंग बन जाते हैं। यह अपने स्वभाव से लोगों को दिखा देते हैं कि ये उनसे खुश नहीं है। यह थोड़े नखरीले स्वभाव के भी माने जाते हैं।
सिंह राशि- ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सिंह राशि वाले पैदाइशी दबंग होते हैं। यह लोगों का ध्यान आकर्षित करना बखूबी जानते हैं। यह हमेशा सुर्खियों में बने रहते हैं और उसी तरह के काम भी करते हैं। इनके मनमुताबिक काम न होने पर यह दबंग बन जाते हैं।
वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि वालों को लगता है कि ये हमेशा सही होते हैं। यह अपनी चीजों के लिए जिद्दी होते हैं और दूसरों पर हावी होने की कोशिश करते हैं। यह दूसरों पर अपनी राय रखने के लिए मजबूर करते हैं। लोगों का विरोध इन्हें रास नहीं आता है।
डिस्क्लेमर : इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।