इन चार राशि के जातकों को रिश्तों के मोह से ज्यादा धन-दौलत से होता है लगाव, आपकी राशि तो नहीं? आज के समय में व्यक्ति के जीवन में पैसे का महत...
इन चार राशि के जातकों को रिश्तों के मोह से ज्यादा धन-दौलत से होता है लगाव, आपकी राशि तो नहीं?
आज के समय में व्यक्ति के जीवन में पैसे का महत्व बहुत अधिक हो गया है क्योंकि इस भौतिकतावादी युग में लोगों को न केवल मौलिक आवश्यकताओं की पूर्ति हेतु धन चाहिए होता है बल्कि व्यक्ति के मन की बहुत सारी इच्छाएं या यूं कहें की भौतिक सुख-सुविधाओं के लिए भी बहुत सारे धन की आवश्यकता होती है।
आज के समय में ये कहना गलत नहीं होगा कि समाज में धन की स्थिति देखकर ही व्यक्ति को सम्मान दिया जाता है। आज लोग पैसे कमाने की दौड़ में भागते हुए इतने खो चुके हैं कि उनके पास परिवार और रिश्तों के लिए भी समय नहीं बचता है। इसे आप चाहे वक्त की जरुरत समझे या धन पाने की चाह। इसके आधार पर ये कतई नहीं कहा जा सकता है कि हर व्यक्ति ऐसा होता है
आज के समय में भी कुछ लोग धन से ज्यादा रिश्तों को महत्व देते हैं तो कुछ धन को ही रिश्तों का आधार मानते हैं। ज्योतिष शास्त्र कहता है कि राशि के अनुसार कुछ ऐसे जातक होते हैं जिनकों रिश्तों के मोह से ज्यादा धन और भौतिक सुख-सुविधाओं से लगाव होता है। तो आइए जानते हैं कौन सी हैं वे राशियां।
वृषभ राशि
वृषभ राशि का स्वामी ग्रह शुक्र है। ज्योतिष में शुक्र को भौतिक सुख-सुविधाओं और धन का कारक ग्रह माना गया है। इस राशि के जातकों पर शुक्र का प्रभाव होने के कारण इन लोगों को भौतिक चीजों से अधिक लगाव होता है। वैसे तो ये लोग विश्वासपूर्ण होते हैं लेकिन कई बार ये रिश्तों में धन के कारण स्वार्थी हो जाते हैं।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि पर मंगल का अधिपत्य होता है। इस राशि के लोग मंगल के प्रभाव के कारण साहसी औऱ निडर होते हैं। ये लोग बहुत ही व्यवहारिक होते हैं और भावनाओं में आकर निर्णय नहीं करते हैं। यही कारण होता है कि ये लोग धन-दौलत के मामले में बिलकुल कोताही नहीं बरतते हैं और रिश्तों के मोह से अधिक धन के प्रति लगाव रखते हैं।
धनु राशि
धनु राशि का स्वामी ग्रह बृहस्पति होता है। इस राशि के लोग घूमने के शौकीन होते हैं। इसी कारण इन लोगों को धन की आवश्यकता होती हैं और अपने इसी शौक के कारण ये लोग धन के प्रति ज्यादा लगाव रखते हैं। ये लोग अपनी सुख-सुविधाओं को लेकर काफी गंभीर होते हैं। ये उसमें किसी प्रकार का दखल नहीं चाहते हैं।
मकर राशि
मकर राशि का स्वामी ग्रह शनि है। इस राशि के लोग बहुत मेहनती और लक्ष्य के प्रति केंद्रित होते हैं। ये लोग जिस कार्य को करने की ठान लेते हैं उसे करके ही रहते हैं। इन लोगों के लिए धन का बहुत महत्व होता है। अपने परिश्रम के बल पर धन कमाते हैं औऱ धन की बर्बादी बिलकुल बर्दाश्त नहीं करते हैं।