पीएम नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन का आज निधन हो गया. सुबह 3.30 पर उन्होंने अंतिम सांस ली. पीएम नरेंद्र मोदी की मां हीरबेन मोदी का आज तड़के न...
पीएम नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन का आज निधन हो गया. सुबह 3.30 पर उन्होंने अंतिम सांस ली.
पीएम नरेंद्र मोदी की मां हीरबेन मोदी का आज तड़के निधन हो गया। वह 100 वर्ष की थीं। मां के निधन पर पीएम ने भावुक ट्वीट किया। उन्होंने मां के निधन को शानदार शताब्दी का ईश्वर चरणों में विराम बताया। उन्होंने लिखा- शानदार शताब्दी का ईश्वर चरणों में विराम... मां में मैंने हमेशा उस त्रिमूर्ति की अनुभूति की है, जिसमें एक तपस्वी की यात्रा, निष्काम कर्मयोगी का प्रतीक और मूल्यों के प्रति प्रतिबद्ध जीवन समाहित रहा है।
इसी के साथ दूसरे ट्वीट में प्रधानमंत्री ने लिखा, "मैं जब उनसे 100वें जन्मदिन पर मिला तो उन्होंने एक बात कही थी, जो हमेशा याद रहती है कि કામ કરો બુદ્ધિથી, જીવન જીવો શુદ્ધિથી यानि काम करो बुद्धि से और जीवन जियो शुद्धि से.