आखिर एक उम्र के बाद सेक्स क्यों जरूरी है?

आखिर एक उम्र के बाद सेक्स क्यों जरूरी है? कुदरत का बुनियादी नियम है कि हर जीव अपनी नस्ल आगे बढ़ाता है। बहुत से जीव इसके...


आखिर एक उम्र के बाद सेक्स क्यों जरूरी है?


कुदरत का बुनियादी नियम है कि हर जीव अपनी नस्ल आगे बढ़ाता है। बहुत से जीव इसके लिए सेक्स करते हैं। यानी नर और मादा जिस्मानी ताल्लुक बनाते हैं। अब सवाल ये है कि आखिर तमाम जीव सेक्स क्यों करते हैं? यौन-संबंध आखिर इतने जरूरी क्यों हैं? बरसों से वैज्ञानिक इस सवाल का जवाब तलाशने की कोशिश कर रहे हैं। इंसान के विकास की थ्योरी देने वाले महान वैज्ञानिक चार्ल्स डार्विन भी सेक्स की जरूरत को लेकर दुविधा में थे। इसकी वजह कुदरत में मिलने वाले कुछ जीवों की मिसालें हैं।


● फूल की कोशिश
दुनिया में बहुत-सी प्रजातियां तो ऐसी हैं जिनके जहन में हर वक्त यौन संबंध बनाने का भूत सवार रहता है। ऑस्ट्रेलिया में पाई जाने वाली बॉवरबर्ड के नर परिंदे मादा पार्टनर को रिझाने के लिए बड़े-बड़े घोंसले बनाते हैं। इसी तरह मादा जुगनू, नर को अपने पास बुलाने के लिए अपनी दुम को चमकाती है। फूलों में जो खुशबू होती है वो कीड़ों को रिझाने के लिए होती है। फूल की कोशिश होती है कि ये कीड़े पास आकर उनके पराग तोड़ें और दूसरे फूलों पर रख दें ताकि वहां उन्हें जरखेज होने का मौका मिले। क़ुदरत ने जब तक जीवों में यौन-संबंध बनाने की सलाहियत पैदा नहीं की थी तब तक इसके बिना ही नई नस्ल पनपती थी।


● नर-मादा संबंध
एक ही कोशिका या सेल दो हिस्सों में बंटकर दो अलग-अलग जीवों के तौर पर पनपनी थी। बैक्टीरिया तो अपनी तादाद में इसी तरह इजाफा करते हैं। बहुत से पौधे और दूसरे जीव भी इसी अमल के तहत अपनी नस्ल आगे बढ़ाते हैं। यौन संबंधों के मुकाबले ये तरीका आसान और कम पेचीदा है। यौन संबंध बनाने के लिए साथी तलाशने की भी जरूरत नहीं है। जबकि यौन-संबंधों से प्रजनन में नर-मादा दोनों के अंडे उपजाऊ होना जरूरी है। अगर किसी एक में भी कमी है तो प्रजनन हो ही नहीं सकता। जब यौन-संबंधों के बिना भी औलाद मुमकिन है तो सभी जीवों में सेक्स इतना जरूरी क्यों है।


● प्रजनन की क्षमता
1886 में जर्मनी के जीव वैज्ञानित ऑगस्ट वाइजमन ने कहा था कि यौन-संबंध एक ही प्रजाति के दो अलग-अलग जीवों को प्रजनन के लिए अपनी क्षमताओं को साझा करने का मौका देता है। यौन-संबंधों से पैदा हुए वंशजों में अपने मां-बाप के बहुत से अच्छे जीन आते हैं जो बदलते माहौल से मुकाबला करने के लायक होते हैं। जबकि बिना यौन संबंधों के पैदा होने वाले जानदारों में ये मुमकिन नहीं होता। यौन-संबंधों से तादाद भी जल्द बढ़ाई जा सकती है। बहुत-सी स्टडी बताती हैं कि अगर पर्यावरण में ज़बरदस्त बदलाव आ जाए या कोई धूमकेतु धरती से टकरा जाए तो भी प्रजनन के अमल में बदलाव आ सकते हैं।


● सेक्स के बगैर...
हो सकता है अभी तक जो जीव बिना यौन संबंधों के अपनी नस्ल आगे बढ़ा रहे हैं वो भी सेक्स करने लगें। दुनिया में जीवों का वजूद यौन-संबंधों से ही हुआ है। लेकिन मौजूदा हालात में भी हम बहुत से ऐसे जीव देखते हैं, जो सेक्स के साथ और उनके बगैर भी प्रजनन कर लेते हैं। खमीर, घोंघे, स्टारफिश और एफिड्स इसकी मिसाल हैं। लेकिन प्रजनन के लिए जो तरीका ये अपनाते हैं वो बहुत हद तक इनके आसपास के माहौल पर निर्भर करता है। दुनिया जिस वक्त वजूद में आ रही थी यहां का माहौल तेजी से बदल रहा था। जीने के लिए यहां माकूल माहौल नहीं था। ऐसे माहौल में प्रजातियों ने अपनी नस्ल आगे बढ़ाने का आसान तरीका चुना।


● जीवाश्म का मिलना
बाद में जैसे-जैसे जीवों का विकास हुआ, वैसे-वैसे उनके प्रजनन का तरीका भी बदला। तो, आखिर धरती पर जीवों ने सेक्स करना कब शुरू किया? कौन से जीव थे, जिनके बीच जिस्मानी ताल्लुक बनने शुरू हुए? फिलहाल वैज्ञानिकों के पास इस सवाल का जवाब नहीं। इसके बारे में अटकलें ही लगाई जाती रही हैं कि धरती पर जीवों ने सेक्स करना कब से शुरू किया। एक रिसर्च के मुताबिक चट्टानों में पाए जाने वाले जीवाश्मों से यौन संबंधों के शुरू होने की जानकारी मिल सकती है। लेकिन जीवाश्म का मिलना तो मुश्किल है ही, साथ ही इनकी तादाद भी कम है।



● साथी की तलाश
अमरीका की मिशिगन स्टेट यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर क्रिस अडामी ने कहा है कि सेक्स असल में क़ुदरती चुनौतियों से निपटने का सबक है। सेक्स के जरिए ये सबक, पिछली पीढ़ी से अगली पीढ़ी के पास जाते हैं। कैसे चुनौतियों से बचना है और किन खूबियों की मदद से अपनी नस्ल बढ़ाई जा सकती है, ये सब सबक जीवों के डीएनए में होते हैं। ये जानकारी सेक्स के जरिए आने वाली पीढ़ी तक पहुंचती है। ये जानकारियां जीन में जमा होती है और यौन-संबंधों के जरिए ये काम और आसान हो जाता है। सेक्स के लिए ऐसे साथी की तलाश की जाती है जिसके साथ अच्छे वंशज पैदा किए जा सकते हैं।


● नर की जरूरत
ये चुनाव ना सिर्फ यौन संबंध बनाने के लिए तमाम जीवों की समझ को बताता है बल्कि ये भी दिखाता है कि हरेक जीव अपनी जानकारियां दूसरी पीढ़ी को भली-भांति पहुंचाना चाहता है। इस तर्क के साथ एक और पहेली सुलझाने में मदद मिलती है। अगर मादा से ही वंशज पैदा होता है तो फिर नर की जरूरत क्यों होती है?
चार्ल्स डार्विन के मुताबिक मादा जिस नर के साथ संबंध बनाती है वो उसकी खूबियों को बाकी नरों पर तरजीह देती है। यानी जिन दो जीवों के बीच सेक्स होता है, उनमें मादा, नर को उसकी खूबियों की वजह से चुनती है। ये चुनाव आबादी में आनुवांशिक संतुलन बनाए रखने के लिए जरूरी है।


● डार्विन की किताब
इसी वजह से अच्छे गुण वाले जीन अगली पीढ़ी में जाते हैं। सेक्स क्यों जरूरी है, ये तो हमने जान लिया। लेकिन इसकी शुरुआत कहां से हुई ये अब भी पहेली ही बना हुआ है। कुछ जानकार कहते हैं इंसान का जन्म वानर से हुआ है। वानर का जन्म आदिम जीवों से हुआ था। इस बात का जिक्र डार्विन ने 1871 में अपनी किताब में भी किया था। लेकिन धरती पर वो कौन-सा जीव था जिसने सबसे पहले सेक्स किया था? वैज्ञानिकों का मानना है कि माइक्रोब्रैकियस डिकी नाम की आदिम मछली ने सबसे पहले सेक्स किया था। माइक्रोब्रैकियस का मतलब होता है छोटी बाहें। असल में इस मछली का जीवाश्म स्कॉटलैंड में मिला था।


● रिसर्च का रास्ता
38.5 करोड़ साल पहले की ये मछली पुरानी चट्टानों के बीच मिली थी। ये एक मादा मछली थी और इसके छोटे-छोटे हाथ थे। वैज्ञानिकों का कहना है कि इन हाथों का इस्तेमाल ये मछली, नर मछली के साथ यौन-संबंध बनाने में करती थी। अब तक मिले जीवाश्मों में सिर्फ यही मछली हड्डी वाली जीव थी। ये इंसान की तरह भ्रूण को अपने अंदर रखती थी। हालांकि कई वैज्ञानिक इससे सहमत नहीं हैं। क्योंकि आज मछली अंडों के जरिए बच्चे पैदा करती है। लिहाजा इस बात को आसानी से नहीं माना जा सकता है। हां, इतना जरूर है कि मछली के इस जीवाश्म ने उसी तरह की प्रजातियों में प्रजनन की प्रक्रिया पर रिसर्च का रास्ता आसान कर दिया।


● शैवाल की किस्में
जीवाश्म रिकॉर्ड से ये भी पता चलता है सबसे पहले यौन-संबंध एक प्रकार की समंदरी घास में बने थे जिसे एल्गी या शैवाल कहा जा सकता है। इसके सबूत आर्कटिक कनाडा की चट्टानों पर मिलते हैं। ये चट्टान अब से करीब 1।2 अरब साल पहले पानी के अंदर होती थी। वैज्ञानिक बताते हैं कि इस घास से निकलने वाले सेल्स दो किस्म के होते थे। एक नर और दूसरे मादा। यानी ये पहली जीव थी जिसमें नर और मादा का फर्क आया था। आज हम जानते हैं कि शैवाल की बहुत सी किस्में मौजूद हैं। ये आज भी वैसी ही हैं जैसी अब से 1।2 अरब साल पहले थी। इन्हें हम जीवित जीवाश्म भी कह सकते हैं।



● आगे की कहानी...
चट्टानों पर मिलने वाले ये जीवाश्म जिंदगी के वजूद में आने की कहानी को आग बढ़ाने में काफी मददगार हैं। इन चट्टानों का इतिहास समझने के बाद वैज्ञानिकों में ये समझ पैदा हुई कि कैसे बहुकोशिकीय जानदारों का वजूद अमल में आया। लगातार रिसर्च करने के बावजूद यौन संबंधों की शुरूआत, कब कहां और कैसे हुई आज भी पहेली ही बना हुआ है। तरह तरह के कयास लगाए जाते हैं लेकिन यकीनी तौर पर कुछ नहीं कहा जा सकता। 
Name

AUTO,2,AUTOMOBILE,4,BANKING,1,CORONA,76,CTET,1,ECONOMY,1,EDUCATION,2,HEALTH,63,HISTORY,1,INCOME TAX,3,INDIA,8,LIFESTYLE,4,MARKRT,1,MOBILE,1,MOBILE APP,1,NEWS,15,RESULT,1,SHOPPING,3,SMARTPHONE,1,SOCAIL MEDIA,10,SOCIAL MEDIA,2,SOCIETY,7,TDS,1,TELECOM,5,अक्षरधाम,2,अंडमान,1,आईआरसीटीसी,1,आमेर,1,आयकर,1,इंटरनेट,19,ऐतिहासिक,1,किला,1,खेल,4,गैजेट्स,2,जम्मू कश्मीर,1,जयपुर,1,ज्योतिष,27,टेलीकॉम,36,दिल्ली,2,धर्म,3,धार्मिक,3,न्यायपालिका,3,बाजार,46,बॉलीवुड,2,भारत,2,भूटान,1,मंदिर,2,मसाला,17,मोबाइल,18,यात्रा,2,रफ़्तार,2,राजनीति,19,राजस्थान,1,रोजगार,4,विदेश,5,शिंगणापुर,1,समाज,20,सरकार,29,स्वामीनारायण,1,
ltr
item
गुगली न्यूज़ googlinews.com: आखिर एक उम्र के बाद सेक्स क्यों जरूरी है?
आखिर एक उम्र के बाद सेक्स क्यों जरूरी है?
https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEhIRGuS1LdxFEP0hqe_3ckqfHQX7bTuz74jOi-v6qxOC7Jt90SUwARBUMRh06Y9OjYlEzqlM9Glob38h4vVVKCfK56fsgXsQl55N1tC-0h5u2AFaUPNiJkIYQ713RWxbzkTT5tin1pfEzSK/s1600/1575981506979847-0.png
https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEhIRGuS1LdxFEP0hqe_3ckqfHQX7bTuz74jOi-v6qxOC7Jt90SUwARBUMRh06Y9OjYlEzqlM9Glob38h4vVVKCfK56fsgXsQl55N1tC-0h5u2AFaUPNiJkIYQ713RWxbzkTT5tin1pfEzSK/s72-c/1575981506979847-0.png
गुगली न्यूज़ googlinews.com
https://www.googlinews.com/2019/12/why-sex-is-important.html
https://www.googlinews.com/
https://www.googlinews.com/
https://www.googlinews.com/2019/12/why-sex-is-important.html
true
3313527666387083552
UTF-8
Loaded All Posts Not found any posts VIEW ALL Readmore Reply Cancel reply Delete By Home PAGES POSTS View All RECOMMENDED FOR YOU LABEL ARCHIVE SEARCH ALL POSTS Not found any post match with your request Back Home Sunday Monday Tuesday Wednesday Thursday Friday Saturday Sun Mon Tue Wed Thu Fri Sat January February March April May June July August September October November December Jan Feb Mar Apr May Jun Jul Aug Sep Oct Nov Dec just now 1 minute ago $$1$$ minutes ago 1 hour ago $$1$$ hours ago Yesterday $$1$$ days ago $$1$$ weeks ago more than 5 weeks ago Followers Follow THIS PREMIUM CONTENT IS LOCKED STEP 1: Share to a social network STEP 2: Click the link on your social network Copy All Code Select All Code All codes were copied to your clipboard Can not copy the codes / texts, please press [CTRL]+[C] (or CMD+C with Mac) to copy Table of Content